तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
21-Jun-2021 08:10 AM
PATNA : आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का पिछले दिनों दिल्ली में निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके परिवार पर आफत आन पड़ी थी और अब जो ताजा खबर सामने आ रही हैं उसके मुताबिक शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है। ओसामा के काफिले में शामिल चार गाड़ियां आपस में ही टकरा गई हैं जिससे तकरीबन आधा दर्जन समर्थक घायल हो गए हैं।
एक्सीडेंट रविवार की रात हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओसामा गोपालगंज जिले में पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने पिता के करीबी रहे टुन्ना गिरि से मिलने उनके घर पहुंचे जहां मुलाकात करने के बाद जब वह वापस से सिवान लौट रहे थे। गोपालगंज के थावे के पास काफिले में शामिल चार गाड़ियां बेकाबू हो गई और आपस में ही टकरा गई इस एक्सीडेंट में उनके आधा दर्जन समर्थक के घायल हुए हैं हालांकि ओसामा बिल्कुल ठीक हैं।
आपको बता दें कि ओसामा अपने पिता की मौत के बाद इससे पहले पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मिलने छपरा भी गए थे और आज उन्होंने टुन्ना गिरि से गोपालगंज पहुंचकर मुलाकात की है। अपने पिता का चालीसवां पूरा होने के बाद ओसामा अपने समर्थकों के साथ धीरे-धीरे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ से गाड़ियों का बड़ा काफिला भी चलता है और इसी काफिले में यह सड़क दुर्घटना हुई।