Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
21-May-2022 03:03 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शार्प शूटर आजाद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने आजाद अली को राजघाट इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आजाद अली के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन गोलियां बरामद किया है।
गिरफ्तार आजाद अली हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, डकैती, अपहरण और मारपीट समेत आधा दर्ज मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन का शार्प शूटर आजाद अली पिछले एक महीने से दिल्ली-एनसीआर में रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे राजघाट इलाके से धर दबोचा।
आजाद अली पर आरोप है कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रत्याशी रईस खान और उनके लोगों को AK47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी नामजद किया गया था।