खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 03:40 PM
By First Bihar
DESK : सहारा निवेशकों का वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज 112 लोगों के खाते में 10,000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि क्लेम पोर्टल पर 18 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें सरकार सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार मल्टीपर्पज़ को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में फंसे निवेशकों को पैसा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लौट रही है।
दरअसल, सरकार पहले निवेशकों को 5000 करोड़ रुपये लौटा रही है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने 18 जुलाई को पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा था कि 1 करोड़ निवेशकों को पैसा लौटा जाएगा। तब केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि आवेदन के 45 दिन के अंदर निवेशकों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
-1निवेशक को सबसे पहले https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा।
2- निवेशक को जमाकर्ता पंजीकरण के विकल्प का चयन करना होगा।
3- अब आपसे आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
4- एक ओटीपी आपके आधार से जुड़े मोबाइल नबंर पर आएगा। उसे ओटीवी वाली जगह भरें।
5- रजिस्ट्रेशन प्रोससे पूरा करने के बाद जमाकर्ता लॉगिन वाले विकल्प पर जाएं।
6- इसके बाद आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करें। और उसे भरें।
7- मैं सहमत हूं पर क्लिक करें। ध्यान रहे है कि यहां आपकों बैंक डीटेल्स और जन्म तिथि आ जाएगा।
8- अपनी रसीद के साथ क्लेव रिक्वेस्ट फॉर्म भर कर सोसाइटी का डीटेल्स साझा करें।
9- सही डीटेल्स भरने के बाद आपको पोर्टल से क्लेम लेटर डाउनलोड करना होगा। इस पर अपनी एक पासपोर्ट साइज की फोटो लगाकर साइन करना होगा।
10- इसके बाद उस लेटर को अपलोड करें। प्रोसेस पूरा होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा।