ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / शादीशुदा औरत पड़ोसी के साथ हो गईं फरार, घंटों करती थी फोन...

शादीशुदा औरत पड़ोसी के साथ हो गईं फरार, घंटों करती थी फोन पर बात पर पति था अंजान

16-Dec-2021 05:53 PM

DESK: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, जब प्यार किसी को हो जाता है कि तब उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता है। क्या सही है क्या गलत यह भी लोग भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के वैशाली जिले में सामने आया है। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र की इस घटना से परिवार के लोग भी सकते में हैं। उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि पड़ोस में रहने वाला शख्स ऐसा काम करेगा। 


दरअसल एक महिला अपने पड़ोसी के साथ फरार हो गयी है। महिला के पति विपिन सहनी और घर के अन्य सदस्यों ने सितबिया देवी की  काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तभी यह बात सामने आई कि महिला अपने पड़ोस में रहने वाले युवक ज्योति से अक्सर छिपकर बातें किया करती थी। घंटों वह फोन पर लगी रहती थी लेकिन किसी को इस बात पर शक नहीं हुआ और ना इसकी भनक तक ही उन्हें थी।


दोनों के बीच प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा की और इस हद तक पहुंच गया कि घर छोड़कर फरार दोनों हो गये। इसकी जानकारी जब इलाके के लोगों को हुई तब वे भी हैरान रह गये। पत्नी की खोजबीन में जुटे पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह पड़ोसी के घर पर जा पहुंचा जहां ज्योति कुमार के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे घर से भगा दिया। 


जिसके बाद महिला के पति ने अपने पड़ोसी ज्योति कुमार, उसके पिता सुरेश सहनी, भाई संजीत सहनी और ज्योति की मां के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। मामला थाने में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी। पुलिस जब पड़ोसी ज्योति कुमार के घर पर पहुंची तब देखा की सभी आरोपी घर से फरार हैं। 


बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के थाथन बुजुर्ग गांव निवासी विपिन सहनी की पत्नी सितबिया देवी परिवार वालों को बिना कुछ बताए ही घर से गायब हो गई। सितबिया देवी के अचानक गायब होने के बाद घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कही पता नहीं चल सका। लेकिन इस दौरान एक बात जरूर पता चला कि वह हमेशा पास में रहने वाले ज्योति से घंटों बातचीत किया करती थी और उसी के साथ फरार हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।