ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

शादी टूटने के बाद नशेड़ी बेटी ने ले ली मां-बाप की जान, भाई पर भी किया जानलेवा हमला

शादी टूटने के बाद नशेड़ी बेटी ने ले ली मां-बाप की जान, भाई पर भी किया जानलेवा हमला

04-Jun-2023 11:31 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां अपने ही संतान ने मां और बाप की हत्या कर डाली है। इस हत्या के पीछे की वजह नशा का आदि होना बताया जा रहा है। यह घटना जिले के सनोखर थाना क्षेत्र सिलहन खजुरिया पंचायत के कुशहापुर गांव का बताया जा रहा है। 


दरअसल, कुशहापुर गांव एक बेटी के द्वारा अपने बूढ़े माता-पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। माता-पिता की हत्‍यारोपी बेटी ने अपने भाई पर भी हमला किया, लेकिन वो किसी तरह बच निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि, कुशहापुर गांव निवासी 70 वर्षीय मुहम्‍मद शमसुद्दीन, 65 वर्षीय बीबी नसीमा और दोनों का बेटा शनिवार रात घर से बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान, रात में दंपती की बेटी सैदी खातून ने चारपाई के पैर को निकाल कर पिता के सिर पर दे मारा और तब तक मारती रही, जब तक उनकी मौत न हो गई। इसके बाद, मां की भी हत्या कर दी।


वहीं, इसके बाद सैदी खातून ने अपने भाई पर भी हमला किया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सैदी खातून को गिरफ्तार कर लिया। शमसुद्दीन और नसीमा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बता दें कि, सैदी खातून की दो बार निकाह हो चुका था, लेकिन दोनों बार पति ने छोड़ दिया है। इसके बाद वह मानसिक संतुलन खो बैठी और नशे का सेवन करने लगी है। मृतक दंपती के तीन बेटे और तीन बेटिया हैं।