ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / शादी तय होने के बाद लड़की ने कर ली प्रेमी से शादी, गुस्साए...

शादी तय होने के बाद लड़की ने कर ली प्रेमी से शादी, गुस्साए भाई ने कर दी हत्या

25-Oct-2022 03:16 PM

By AJIT

BHAGALPUR: लव मैरिज से गुस्साएं एक भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। दिल को दहला देने वाली घटना भागलपुर के सजौर थाना इलाके का है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां के बयान पर बेटे साहिल उर्फ कालू सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सदर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बहन ने अंतरजातीय विवाह किया था जिसे लेकर उसका भाई कालू सिंह गुस्सा गया और इस बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।


क्या है पूरा मामला जानिए?

दरअसल भागलपुर के पूर्व सांसद स्व. प्रभाष चंद्र तिवारी के रिश्तेदार और शिवानी के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। शिवानी राजपूत थी और लड़का ब्राह्मण। इस अंतरजातीय विवाह से परिजन नाराज थे। सबसे ज्यादा नाराजगी शिवानी के भाई को थी। वह नहीं चाहता था कि उसकी बहन कोई ऐसा कदम उठाए जिससे उसके परिवार की बदनामी हो। शिवानी के भाई को पता चला कि शिवानी ने अपने प्रेमी से दुमका जाकर शादी कर ली है जो भागलपुर के पूर्व सांसद का रिश्तेदार है। इस बात से गुस्साएं भाई कालू सिंह ने अपनी सगी बहन शिवानी की गोली मारकर हत्या कर दी। 


पुलिस ने बताया कि मृतका 22 साल की कॉलेज छात्रा थी। उसके पिता इलाके के प्रभावशाली व्यक्ति निर्भय सिंह उर्फ पप्पू सिंह हैं। 22 सितंबर से शिवानी अचानक लापता हो गयी थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में यह बात सामने आई की 25 सितंबर को उसने जगदीशपुर गांव के प्रिंस के साथ शादी कर ली। जबकि शिवानी की शादी की बात कही और पक्की हो गयी थी। लेकिन शिवानी इसका विरोध कर रही थी उसका कहना था कि वो शादी अपने प्रेमी से ही करेगी। शिवानी के इस फैसले से गुस्साएं भाई ने उसका कत्ल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।