ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / शादी से पहले प्रेमी के साथ भागी लड़की, सोना - चांदी के गहने...

शादी से पहले प्रेमी के साथ भागी लड़की, सोना - चांदी के गहने और रुपये भी ले गई साथ

22-Jan-2023 10:36 AM

By First Bihar

PATNA  : इश्क में लोग अंधे हो जाते हैं। वैसे तो यह बातें किसी फिल्म की डायलॉग सी लगती है, लेकिन यह बात बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में सच साबित हुआ है। यहां एक लड़की अपनी पहले की प्रेमी से साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं यह घर से रुपए, पैसे और जेवरात भी लेकर फरार हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक युवती अपनी शादी से महज दो सप्ताह पहले अपनी प्रेमी के साथ फरार गो गई। जिसके बाद अब युवती के पिता ने थाने पहुंचकर एक युवक के ऊपर अपनी बेटी को बहला -फुसलाकर शादी करने की नियत से अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि, युवक के झांसे में आकर युवती घर से जाते समय डेढ़ लाख के गहने और तीन लाख रूपए समेत अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गई है।


बताया जा रहा है कि, लड़की मसौढ़ी बाजार में शादी की खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वैशाली जिले के सदर हाजीपुर थाना के बैली गांव का मो इरशाद उनकी बेटी से हमेशा मोबाइल पर बातें करता रहता था। उसी युवक ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर योजनाबद्ध तरीके से लड़की को अगवा कर लिया।


इधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, युवती की 2 फरवरी को शादी होनी थी। सभी घरवाले बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस संबंध में उसके पिता ने शनिवार को थाना में मो इरशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


आपको बताते चलें कि, इसके आलावा मसौढ़ी थाना के एक मोहल्ले में 16 साल की किशोरी को शादी की नीयत से अगवा करने का एक अन्य मामला प्रकाश में आया है। किशोरी किराए के एक मकान में रहकर पढाई कर रही थी। घटना बीते 17 जनवरी की सुबह की बताई जाती है। इस संबंध में अगवा किशोरी के भाई ने आरोपित युवक जहानाबाद जिला निवासी गौतम कुमार के खिलाफ शनिवार को थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अगवा किशोरी धनरुआ थाना के एक गांव रहने वाली बताई जाती है। बताया जाता है कि किशोरी 17 जनवरी की सुबह बाजार जाने की बात कहकर अपने कमरे से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।