मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Mar-2023 07:05 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और दूल्हे को बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। बारात झारखंड के देवघर से सिमुलतला आई थी।
बताया जा रहा है कि सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कारू यादव की बेटी की शादी 14 मार्च को होनी थी। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लड़की वाले बेसब्री से बारात का इंतजार कर रहे थे। देवघर के जसीडीह से दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए थे। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे।
इसी बीच जानकारी मिली कि दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। दुल्हन के फरार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही बारातियों को हुई हड़कंप मच गया। बाद में दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया और शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।