ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / शादी से पहले दूल्हा हुआ गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने दबोचा

शादी से पहले दूल्हा हुआ गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने दबोचा

23-Jun-2022 09:48 PM

By AKASH KUMAR

 AURANGABAD: औरंगाबाद में लूट का आरोपी बारात लेकर निकला था तभी पुलिस ने रास्ते में ही उसे दबोच लिया। दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचने से पहले लूट और आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी दूल्हा को पुलिस ने दबोच लिया पर जेल भेजने से पहले आरोपी की मंदिर में शादी करा दी गयी। शादी के बाद दुल्हन को मायके भेजा गया और आरोपी को ससुराल की जगह जेल भेज दिया गया। 


मामला औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार दाउदनगर थाना क्षेत्र के उच्चकुंधी गांव का  रहने वाला है। उसके खिलाफ ओबरा थाने में लूट का मामला (कांड संख्या 26/ 21) दर्ज है। जबकि दाउदनगर थाना में आर्म्स एक्ट ( कांड संख्या 72/21) का केस दर्ज है। इसमें वह एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी दूल्हा दाउदनगर और ओबरा थाना का मोस्ट वांटेड था।


दरअसल ओबरा पुलिस को आरोपी के बारे में सटीक सूचना मिली थी कि उसकी शादी होने वाली है। बारात देवकुंड थाना के दुलार बिगहा गांव जाने वाली थी। सूचना के तुरंत बाद ओबरा, दाउदनगर और खुदवा थाना पुलिस ने छापेमारी की। बेल मोड़ होकर गुजरने वाले दूल्हे की गाड़ी को रोककर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ही आरोपी को ओबरा पुलिस ने दबोच लिया।


गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को ओबरा थाना ले जाया गया। जहां से पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में पहले मदनपुर ले जाया गया फिर मदनपुर से उसे देव थाना लाया गया। देव थाना के मंदिर में उसकी शादी रचाई गई। शादी के बाद दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। जबकि आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। फिर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।