ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

मातम में बदली खुशियां: शादी से ठीक एक दिन पहले पिता ने बेटे की ले ली जान, दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोद डाला

08-Mar-2024 02:56 PM

By First Bihar

DESK: शादी से ठीक एक दिन पहले एक पिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही बेटे को चाकूओं से गोद दिया जिससे उसकी मौत हो गई और शादी की खुशी मातम में बदल गई। बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना दिल्ली के देवली इलाके की है।


मृतक युवक का की पहचान गौरव सिंघल के रूप में हुई है जो दिल्ली में जिम चलाता था। बताया जा रहा है कि गौरव सिंघल किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था जो उसके पिता को मंजूर नहीं था और जबरन उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से कराई जा रही थी। इसी को लेकर 7 मार्च की देर रात पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया और आपे से बाहर हुए पिता ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही बेटे की जान ले ली।


घटना की जानकारी मिलने के बाद तिगरी थाना पुलिस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को लेकर अस्पताल गई लेकिन तबतक उसी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके तीन दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।