बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Apr-2024 10:11 PM
By First Bihar
JAMUI: शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव की है। जहां होरिल मांझी हत्याकांड मामले का उद्भेदन शुक्रवार को पुलिस ने किया।
आरोपियों की पहचान कागेश्वर गांव निवासी अरुण मांझी के पुत्र राजवीर मांझी, महेंद्र मांझी के पुत्र बितन मांझी व करू मांझी के पुत्र रंजू मांझी के रूप में हुई है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि 12 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान होरिल मांझी और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने होरिल मांझी को जान से मारने की धमकी दी थी। वही 22 और 23 अप्रैल की मध्य रात्रि आरोपियों ने होरिल मांझी को अकेला पाकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
उसे गांव के बगल कच्छहार में फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ खैरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी की गयी। इस दौरान एक आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कई साक्षी भी मिले हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से कई अहम जानकारी मिली। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।