खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
08-Mar-2022 03:46 PM
DESK : झारखंड में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र की है। यहां 6 लड़कों ने एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का प्रेमी भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक बीते 6 मार्च को गांव में किसी के घर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। लड़की के प्रेमी ने उसे शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था। घर में शादी चल रही थी इसी दौरान पीड़ित लड़की अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। काफी देर तक जब लड़की नहीं दिखी तो परिजन उसे तलाश करने लगे। इसी दौरान शादी समारोह में मौजूद अन्य युवक उसकी तलाश में निकले।
गांव से कुछ दूर स्थित एक अर्धनिर्मित घर में दोनों प्रेमी युगल एक साथ पाए गए। जिसके बाद आरोपी लड़कों ने लड़की का वीडियो बना लिया और उसके प्रेमी को वहां से भगा दिया। पांचों लड़कों ने बारी बारी से लड़की के साथ गैंगरेप किया। इधर, लड़की के प्रेमी ने इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अगले दिन पीड़ित लड़की परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। 6 आरोपियों में दो जीजा-साला भी शामिल हैं। बताते चलें कि पिछले दिनों भंडरा थाना क्षेत्र में ही एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए हैं।