बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
27-Apr-2021 08:27 AM
By Chandan Kumar
ARRAH: कोरोना महामारी के बीच शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग हर्ष फायरिंग कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं हालांकि इस दौरान कई घटनाएं भी सामने आ रही है जो खुशियों को गम में बदल रही है। बावजूद इसके लोग अब भी सचेत नहीं हो रहे है। आरा में भी हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है जहां शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में 18 साल के एक युवक को गोली लग गई। आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव की है। बताया जाता है कि जब द्वार पुजाई की रस्म हो रही थी तभी एक शख्स ने फायरिंग कर दी और गोली युवक को जा लगी।