ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

14-Mar-2024 03:42 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग किये जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने दी। कहा कि 12 तारीख की देर रात को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। 


वायरल वीडियो की जब जांच की गयी तब यह बात सामने आई की वायरल वीडियो पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है जहां शादी समारोह के दौरान युवक द्वारा वर्चस्व कायम करने को लेकर हथियार से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर रहे युवक की पहचान के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। 


जांच के दौरान पता चला कि फायरिंग कर रहे युवक का नाम सूरज राय है जो गोपालपुर का रहने वाला है पुलिस ने जब सूरज राय को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो पता चला कि हर्ष फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार को सूरज ने गोपालपुर के रहने वाले चंदन राय से लिया था। सूरज राय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चंदन राय को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। 


पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने सभी टेंट मालिकों और विवाह उत्सव हॉल के संचालकों से यह अपील की है कि अगर किसी उत्सव के दौरान हर्षफारिंग की घटना घटित होती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देकर सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहयोग करें अगर किसी भी घटना की जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आता है कि टेंट मालिकों या विवाह भवन संचालकों ने जानबूझकर अपराध की किसी घटना को छुपाने का प्रयास किया है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।