ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / शादी में हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस ने एक युवक को किया...

शादी में हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस ने एक युवक को किया अरेस्ट, बाकी दो की तलाश में जुटी

25-Jan-2020 12:24 PM

SAHARSA : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर्ष फायरिंग के कई भयावह मामले सामने आने के बाद भी लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है जहां वर-वधू के जयमाल के मौके पर भरी भीड़ में युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य दो युवकों की तलाश जारी है।


वायरल हो रहा वीडियो पटोरी पंचायत के पूर्व मुखिया की बेटी की शादी की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 19 जनवरी को शादी समारोह आयोजित किया गया था। शादी समारोह में दो युवक बारी-बारी से पिस्तौल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। शादी में फायरिंग का वीडियो पिछले कुछ दिनों से सहरसा में तेजी से वायरल हो रहा है। 


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। बिहरा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने फायरिंग कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो युवकों की तलाश में जुटी हुई है।