ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

शादी समारोह में गई महिला का एक शख्स ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी दी तो..

08-May-2022 10:35 AM

DESK : शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई एक महिला को मालूम नहीं था कि उसके साथ बड़ा कांड हो जाएगा। दरअसल, शादी समारोह में शामिल होने गई महिला का एक शख्स ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को परेशान करने लगा। यह पूरा मामला लखनऊ के काकोरी इलाके का है, जहां एक शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में खुदकुशी की वारदात हुई है। 


अपना अश्लील वीडियो बनाए जाने और उसे वायरल किए जाने की धमकी झेल रही महिला ने खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पीड़ित महिला के भाई की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक थोड़े अरसे पहले उसकी बहन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। वहीं पर रवि साहू नाम के एक शख्स ने बहन का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। रवि साहू चाहता था कि महिला उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता काफी परेशान रहने लगी। उसने अपने मायके और ससुराल में किसी इस बात की जानकारी नहीं दी  जब रवि ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो उसने अपने भाई को पूरे घटना के बारे में जानकारी दी। 


मृतका के भाई का कहना है कि अपनी बहन की फरियाद लेकर वह पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा तो दिया लेकिन एक्शन लेने में देरी कि इस बीच रवि साहू मेरी बहन के ऊपर दबाव बनाता रहा और उसे धमकियां देता रहा नतीजा यह हुआ कि मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता ने आखिरकार खुदकुशी कर ली।