Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Jun-2022 11:00 AM
GAYA: खबर गया के मानपुर प्रखंड की है, जहां एक बार फिर दहेज के लिए नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है। ताजा मामला बुनियादगंज थाना क्षेत्र में शादी के महज 11 माह 24 दिन के अंदर दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शादीपुर पंचायत के सोंधी गांव की बताई जा रही है। हद तो तब हो गई जब नवविवाहित के परिजनों को बीन बनाये शव ठिकाने लगा रहे थें।
इस घटना के बाद ससुराल वालों ने शव को छिपाने के लिए गांव के पास नदी किनारे ही जला रहे थें। एसएचओ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जलती चिता से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। जब्त अवशेष को न्यायालय के आदेश लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने दामाद, सास, ससुर, देवर और पति के नाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पुलिस ने मौके से मौजूद लोगो में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष लोग जो मृतका के घर के और गांव के थे वे लोग मौके से भाग निकले। गिरफ्तार किए गए दो लोगो में से एक राकेश कुमार मृतका का देवर है। मृतका की पहचान टनकुप्पा थाना अंतर्गत बादिल बिगहा निवासी मुनारिक साव की बेटी 22 वर्षीय आरती कुमारी है।
मृतका के पिता ने बताया कि बीते 16 जून को बेटी की शादी सोंधी गांव के राम प्रवेश साव के बेटे पिंटू साव से की थी। शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट भी मांगे थे, लेकिन पैसा नहीं होने पर उनकी मांग समय पर पूरी नहीं की जा सकी। वहीं, शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को ससुराल वाले बाइक के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न दो से तीन बजे के बीच बेटी आरती की मौत की सूचना उसी की ससुराल से मिली। जब मृतक के परिजन सोंधी शादीपुर स्थित फल्गु नदी के किनारे पहुंचे तो देखा बेटी को ससुराल वालों ने जला दिया है। इस संबंध में एसएचओ बुनियादगंज ने बताया कि सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।