ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

हत्यारिन दुल्हन: शादी के 3 दिन बाद करवा दी पति की हत्या, फिर प्यारे बहनोई को भी रास्ते से हटाया

08-Jun-2023 02:29 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले डबल मर्डर का मामला सामने आया है. जहां नई नवेली दुल्हन ही ने अपने शादी के तीन दिन बाद अपनी ही मांग उजाड़ ली. दुल्हन ने अपने ही पति की हत्या करवा दी है. इस मामले में पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दुल्हन पर ए कौर मर्डर का आरोप है. 


यह मामला जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के लकडाही गांव का है, जहां मृत अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी. जिसके बाद 31 मई की देर शाम अशोक गायब हो गया और एक जून को तेज धारदार हथियार से कटी हुई लाश मिली. इस मामले में SSP आशीष ने बुधवार को जानकारी दी कि दुल्हन रेवती कुमारी का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध था. शादी के बाद के दुल्हन ने ही अपने पति की हत्या की साजिश की पूरी कहानीरची थी. वहीं पुलिस को 6 जून को दुल्हन के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का भी शव मिला है. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. 


वही SSP आशीष ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अपने मौसेरे बहनोई से अपने पति का हत्या करवाई थी. उसका पति अशोक यह जान चुका था कि उसकी पत्नी का उसके मौसेरे बहनोई से  प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसके बाद अशोक का बॉडी एक जून को बरामद किया गया था. फिर 6 जून को गिरफ्तार महिला के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का भी शव आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है. जिस पर किसी प्रकार का कोई भी जख्म के निशान नहीं मिले हैं.