ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / शादी के पवित्र बंधन में बंधे आनंद मोहन के बेटे चेतन, RJD...

शादी के पवित्र बंधन में बंधे आनंद मोहन के बेटे चेतन, RJD विधायक के सिक्रेट शादी की तस्वीरें आई सामने

04-May-2023 08:38 AM

By First Bihar

PATNA : बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के लिए इन दिनों काफी खुशियों का दिन है।  कुछ दिन पहले उनकी जेल से रिहाई हो गई। वहीं, बीती रात उनके बेटे चेतन आनंद की शादी हो गयी। जिसको लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। चेतन आनंद की शादी को लेकर खास इंतजाम किए गए थे। ये शादी देहरादून के कैनाल रोड स्थित Luxuria Farm बाय सॉलिटेयर में धूमधाम से हुई। इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी सिंह दूल्हे और दुल्हन के लिबास में दिख रहे हैं। इस मौके बिहार के कई बड़े राजनेताओं के अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजदू रहे।  


दरअसल, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद बिहार में आरजेडी के विधायक हैं। इनके शादी की तैयारियों काफी समय पहले से चल रही थी। इस शादी में ही शामिल होने के लिए आनंद मोहन पैरोल पर जेल से बाहर आए हुए थे। बाद में बिहार सरकार ने नियम में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया। वहीं, चेतन आनंद की रिंग सेरेमनी 24 अप्रैल को पटना में हुई थी। पटना के विश्वनाथ फार्म में सगाई में हुई थी। सगाई में बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई राजनीतिक पहुंचे हुए थे। इसके बाद अब बीती रात इनकी शादी हो गयी। 


जिस Luxuria farm में चेतन और आयुषी की शादी हुई है, वहां की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन आयुषी ने मैरून रंग का लहंगा पहना था। आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। इस दौरान दूल्हे चेतन ने जमकर डांस किया। आनंद मोहन बेटे की शादी में बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस खास मौके पर उनके परिवार के लोग मौजूद थे। चेतन और आयुषी ने भी डांस किया। इस शादी में लगभग 300 लोगों के मौजूद रहे। शादी के वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।


आपको बताते चलें कि, आरजेडी विधायक चेतन आनंद की होने वाली पत्नी आयुषी सिंह वैशाली के राघोपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल आयुषी का पूरा परिवार पटना में ही रहता है।  इनका परिवार काफी अरसे से आनंद मोहन के परिवार से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि आयुषी एमबीबीएस के बाद एमडी कर रही हैं। वह टेनिस प्लेयर भी हैं। टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई अवार्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि शादी के बाद शिवहर में रिसेप्शन होगा।