ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / शादी के महज 9 दिन बाद पति को छोड़ नंदोई के प्यार में...

शादी के महज 9 दिन बाद पति को छोड़ नंदोई के प्यार में दीवाना हुई सरहज, अब हो गया ये कांड

14-May-2023 03:08 PM

By First Bihar

NALANDA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए सही और गलत कामों में फर्क करना पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। इसके खुमार में पड़ें लोगों के लिए कोई रिश्ता नहीं दिखता है। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा से निकल कर सामने आया है।  जहां एक नंदोई अपने सरहज को लेकर ही रफ्फु चक्कर हो गया। 


दरअसल, नालंदा के सिलाव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शादी से महज 9 दिन बाद ही एक महिला अपने नंदोई के संग फरार हो गया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों द्वारा इसकी शिकायत सिलाव थाना में की गई। जिसके बाद खुद को पुलिस की मुसीबतों में फंसता देख सबसे पहले महिला थाना पहुंची उसके कुछ ही देर बाद नंदोई ही थाना पहुंचा। 


बताया जा रहा है कि, यह मामला सिलाव थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव की ह। जहां 2 मई को शिवनंदन के पुत्र सूरज कुमार की शादी जहानाबाद के लखौर गांव निवासी प्रियंका कुमारी से हुई।शादी के बाद लड़की अपने ससुराल पहुंची जहां महज 9 दिनो के अंदर उसे अपने नंदोई सेंपू कुमार से प्यार हो गया। इसके बाद दोनो 11 मई को परिवार के यहां जाने का बहाना कर फरार हो गए। तीन दिन बीतने के उपरांत फ़ोन कॉल नहीं लगने पर और अपनी पत्नी के वापस नहीं आने पर थाने में शिकायत दर्ज करवाया। 


इधर, सिलाव थाना में शिकायत कि पुलिस द्वारा विवाहिता की वरामदगी को लेकर आरोपी के ऊपर दबाव बनाया। जिसके बाद आज दोपहर लड़की प्रियंका को दूसरे के माध्यम से थाना भेज दिया और उसके दो घंटे बाद आरोपी भी थाना पहुंचा। वहीं,आरोपी सेंपु कुमार का कहना है की पत्नी और सरहज दोनो को रखेगा मगर सेम्पू की पत्नी को यह मंजूर नहीं है और अपने पति को इस करतूत के बदले सजा दिलाना चाहती है। पुलिस मामले में बरामद लड़की और उसके नंदोई से पूछ-ताछ कर रही है ।