ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया यौन शोषण, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

06-Nov-2023 05:10 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। जहां लड़की ने जब शादी की बात कही तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। पीड़िता ने थाने में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। 


स्नातक की छात्रा को कोचिंग में पढ़ने के दौरान एक युवक से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा कि दोनों साथ जीने और मरने की कसमें खाने लगे। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के शादी से इनकार किये जाने के बाद पीड़िता काफी सदमे में है और अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


मामला बलिया थाना क्षेत्र का है जहां सती चौरा निवासी प्रवेश दास के बेटे राहुल ने कोचिंग की छात्रा के साथ सालभर तक यौन शोषण किया। लड़की से साथ जीने और मरने की कसमें खाई यही नहीं धूमधाम के साथ शादी करने की बात कही और उसके झांसे में लड़की भी आ गयी। प्रेमी ने जब शादी से इनकार कर दिया तब पीड़िता ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया और न्याय की मांग की। 


पीड़िता ने बताया कि राहुल उसके घर पर आता था जहां शादी की बात कह वह शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वो अनाथ है उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसी का फायदा उठाकर राहुल दास ने उसे धोखे में रखकर यौन शोषण किया। 


पीड़िता ने जब प्रेमी से बात की तो उसने कहा कि मेरे मम्मी-पापा इस शादी के लिए तैयार नहीं है इसलिए तुमसे शादी नहीं कर सकता। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद पीड़िता ने राहुल दास के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।