मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-May-2023 01:53 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के चाचा-चाची ने ही पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित संकट मोचन मोहल्ले की है।
दरअसल, संकट मोचन मोहल्ला के रहने वाले रिटायर्ड दारोगा गोपाल जी सिंह के शिक्षक बेटे महिष कुमार की शादी पिरो थाना क्षेत्र के पचमा गांव में तय हुई थी। सोमवार को शादी की तिथि निर्धारित थी, घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। इसी बीच शादी से ठीक एक दिन पहले रविवार को बड़ी घटना हो गई। जमीनी विवाद को लेकर सगे चाचा-चाची और उसके बेटे ने दूल्हा बनने से पहले महिष पर लोगे की रॉड से हमला बोल दिया और पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन महिष को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। इससे पहले की परिजन महिष को लेकर पटना पहुंचते बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।