लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
31-Jul-2021 02:09 PM
DESK : निकाह के दौरान किन्नरों द्वारा खूब हंगामा करने का मामला सामने आया है. इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो वे दूल्हे को ही अपने साथ उठा ले गए. अपनी आंखों के सामने यह पूरा तमाशा देखकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए. वहीं, इस मामले पर किन्नरों का कहना था कि दूल्हे ने उनके एक साथी के साथ धोखा किया है.
घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली शाहाबाद इलाके की है. बताया जाता है कि शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी इसरान का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई महीनों पहले तय हुआ था, जिसके बाद युवक निकाह करने से टालमटोल करने लगा. युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की. जिसके बाद निकाह होने की बात तय हुई.
महमंद मोहल्ले में एक आवासीय परिसर में निकाह की तैयारी चल रही थी. बराती और सराती भी पहुंच चुके थे. इसी दौरान दो वाहनों से कन्नौज जनपद के 10 किन्नर वहां पहुंच गए और निकाह न करने देने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि दूल्हा बने युवक ने एक किन्नर का शारीरिक शोषण किया है. पिछले 3 साल से वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा है, साथ ही उससे 10 लाख रुपए ठग लिए हैं.
हंगामा बढ़ता देख मौके से बराती-सराती इधर-उधर हट गए. किन्नरों के तेवर देख युवक भी उनके साथ चला गया. वहीं कोतवाली शाहाबाद पहुंचे कन्नौज के रहने वाले किन्नर ने दूल्हे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है. किन्नर का आरोप है कि पिछले 3 साल से इसरान उसके साथ रह रहा था और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता चला रहा है. शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा. इस दौरान उसने 10 लाख रुपए ले लिए और अब शादी से इंकार कर रहा है.
आरोप है कि इसरान और उसके भाइयों ने उसकी घेराबंदी की और उससे नकदी और जेवर भी लूट लिए. पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी कपिल देव का कहना है कि सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.