बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
19-Dec-2021 07:03 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में संपन्न हुई। शादी के आज दस दिन हो चुके हैं लेकिन आज भी उन्हें बधाई और शुभकामना देने के लिए राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शादी के दसवें दिन आज तेजस्वी के समर्थक भारी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे। इस बात की जानकारी जब तेजस्वी को हुई तो वे अपनी पत्नी राजश्री यादव और मां राबड़ी के साथ घर के बाहर निकले और समर्थकों से मिले।
तेजस्वी और राजश्री यादव से मिलने पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी भी पहुंची थीं। साथ ही अन्य कई विधायक और राजद नेता व कार्यकर्ता भी राबड़ी आवास पहुंचे थे। गले में गमछा लगाए एक दिव्यांग भी तेजस्वी और राजश्री से मिलने पहुंच गया। वह काफी देर से राबड़ी आवास के बाहर बैठा हुआ था और जैसे ही उसकी नजर तेजस्वी, राजश्री और राबड़ी देवी पर गयी वह उनसे मिलने पहुंच गया। तेजस्वी और राजश्री को शादी की शुभकामना देने के बाद दिव्यांग ने उनके साथ फोटो भी खिचवाई।
वही इस दौरान राजश्री ने बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बिहार के राघोपुर,आरा,हाजीपुर,समस्तीपुर सहित कई जिलों से आए समर्थकों ने नवविवाहित जोड़े को बुके भेट की और दोनों को शादी की शुभकामना और बधाईयां दी। तेजस्वी और राजश्री से मिलकर लोग काफी खुश दिख रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान सेल्फी भी ली। अपने नेता से मिलकर उनके व्यवहार को देखकर लोग काफी खुश थे। तेजस्वी से मिलने आए लोगों ने कहा कि दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। अलग धर्म की होते हुए भी नहीं लगा कि राजश्री अलग धर्म और समुदाय की हैं। राजश्री के बाहर आने पर सभी समर्थक काफी खुश नजर आएं। राजश्री का व्यवहार सबको अच्छा लगा।




