ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / शादी के बाद पहली बार पार्टी ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद...

शादी के बाद पहली बार पार्टी ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हरी टोपी पहनाकर किया स्वागत

18-Dec-2021 02:41 PM

PATNA : शादी के बाद पहली बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पार्टी ऑफिस जा रहे हैं. गाड़ी में उनके साथ लालू यादव के करीबी भोला यादव भी मौजूद थे. राबड़ी आवास से निकले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की. आज सुबह बिहार सरकार के इंजीनियर के घर हुई छापेमारी पर तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है. 


तेजस्वी ने कहा कि इतने बड़े बड़े मामले हुए हैं, पचहत्तर घोटाले हुए हैं, कई मंत्रियों पर आरोप लगे, भ्रष्टाचार से लेकर हत्या तक का चश्मदीद भी लोग बोल रहे लेकिन कहाँ कोई गिरफ़्तारी हो रही है, सुशासन कहाँ है, ये लोग तो पक्षपात कर रहे हैं. लोगों को बचाने का कार्य कर रहे हैं. ये सब छापेमारी कर आई वाश करने का काम कर रहे हैं. 


वहीं वार्ड सचिव संघ का जो धरना चल रहा है उनको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें मेरी पार्टी का समर्थन है. बता दें कि दिल्ली में शादी करने के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव अभी तक नात रिश्तेदारों और विधायकों से मिल रहे थे. अभी वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर थे. पर आज वह राजद कार्यालय पहुंचे हैं. पार्टी ऑफिस पहुँचते ही तेजस्वी यादव का फूल मालाओं से स्वागत हुआ.


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने माला, पार्टी की हरि टोपी और हरा गमछा पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद तेजस्वी यादव दिल्ली चले गये थे. इसके बाद वहां उन्होंने शादी कर ली. शादी के 5 दिन बाद वह अपनी पत्नी राजश्री के साथ पटना लौटे. इतने दिनों से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहे.