मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jun-2023 10:00 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में शादी के बाद सुबह में बेटी को विदाई दी गई और शाम में पिता की मौत हो गई। यह पूरा मामला वीरपुर प्रखंड के डीहपर गांव का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डीहपर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में रविवार की रात डीहपर निवासी सुनील राम की पुत्री की शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी।
सुबह में उसकी बेटी की विदाई हुई। उसके बाद सोमवार की देर शाम उसकी पिता सुनील राम की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई। जहां खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बताया जाता है की सुनील विवाह समारोह में लगे टेंट पंडाल को खोल रहा था इसी दौरान बिजली की प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। हर किसी के आंख से आंसू झलक रहे थे। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम हेतु आवश्यक प्रक्रिया में जुट गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुखिया राजीव कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सुजीत कुमार साह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया तथा प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है।