ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

शादी के 9 दिन बाद दुल्हन ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड के साथ पानी के टैंक में कूदकर दी जान

26-Jun-2021 11:36 AM

DESK : नई नवेली दुल्हन द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतका की 9 दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद वह पहली बार अपने मायके आई थी जहां से उसने अपने प्रेमी के साथ गांव के पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली. 


घटना पंजाब के मुक्तसर साह‍िब के गांव किल्लियांवाली की है. बताया जा रहा है कि शादी के 9 दिन बाद लड़की ससुराल से मायके आने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर बातचीत की और दोनों ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली. लड़की का परिवार लड़की को ढूंढ रहा था तभी पता चला कि लड़की और उसका प्रेमी जो गांव का ही रहने वाला है, ने पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली है.आत्महत्या से पहले लड़की ने अपना नई शादी की जो चूड़ियां थीं, उनको तोड़ा. इसके बाद अपने प्रेमी के साथ पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली. 


सूचना के अनुसार, लड़का और लड़की ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम के बारे में नहीं बताया था और इस घटना के बाद गांव में बहुत अफसोस मनाया जा रहा है. लड़की सुबह ही अपने परिवार को दुकान से सामान लाने का कहकर घर से गई थी और वापस नहीं आई. दोनों की लाश गांव की वाटर वर्क्स की टैंक से मिली. पुलिस को जानकारी दी गई तो दोनों की लाश को सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.