ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती का आरोप

शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती का आरोप

11-Jul-2021 05:36 PM

NALANDA: प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ हिलसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला नालंदा में सामने आया है। पावापुरी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है। जिस डॉक्टर पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया वह उक्त डॉक्टर के हॉस्पिटल में पिछले दो सालों से काम कर रही थी। युवती ने थाने मेें डॉक्टर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर के नर्सिंग होम में जब वह काम कर रही थी तभी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 


जब उसने शादी किए जाने की बात कही तो डॉक्टर आक्रोशित हो  उठे और उनके साथ दुर्व्यहार करने लगे। इस दौरान डॉक्टर ने उसकी मोबाइल तोड़कर फेंक दी और उसे नर्सिग होम से भगा दिया। घटना के बाद जब पीड़िता नर्सिंग होम पहुंचकर डॉक्टर से बात करनी चाही तो डॉक्टर के भाई ने उन्हें भगा दिया। जिसके बाद इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब पीड़िता के साथ थाने पहुंचे जहां आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।