ब्रेकिंग न्यूज़

ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी

शादी का झांसा देकर एक महिला को चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर लाया, शादी से इनकार करने पर महिला ने कर दी अधेड़ की पिटाई

25-May-2021 12:19 PM

 MUZAFFARPUR: कहते है ना की प्यार अंधा होता है जिसमे लोग ना ही उम्र का लिहाज करते है ना ही समाज की परवाह...जी हां ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है जहां लिव-इन रिलेशनशिप में एक अधेड़ के साथ एक महिला रह रही थी। जब दोनों चंडीगढ़ में थे तभी से एक दुसरे को जानते थे। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि एक दिन अधेड़ व्यक्ति अपने प्रेमिका को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचा। महिला को शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर लाया गया था। जहां अधेड़ ने शादी का वादा किया। यहां भी दोनों साथ रहे लेकिन एक दिन अचानक अधेड़ उसे छोड़कर अपने गांव जा रहा था तभी इसकी भवन महिला को लगी और फिर बीच सड़क पर महिला ने अधेड़ की पिटाई कर दी। 


सोशल मीडिया पर वायरल पिटाई का यह वीडियो मुजफ्फरपुर का है। जिसमें एक महिला अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पिटाई करती नजर आ रही है। महिला चंडीगढ़ की रहने वाली है जबकि उसके प्रेमी मुजफ्फरपुर के रतवारा गांव का रहने वाला है। जब दोनों चंडीगढ़ में थे तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। 


महिला का आरोप है कि शादी करने के बहाने उसका यह प्रेमी उसे मुजफ्फरपुर लेकर आया था। यहां भी कुछ दिनों तक ये साथ रहे लेकिन तभी लॉकडाउन लग गया और बिना बताए उसका प्रेमी गांव जाने लगा। लेकिन किसी तरह प्रेमिका को इस बात पता चल गया फिर क्या था प्रेमिका ने उसे किसी तरह से ढूंढ लिया और धोखा देने की बात से नाराज होकर बीच सड़क पर अधेड़ की जमकर धुनाई कर दी। 


जिस जगह पर पिटाई की गयी वो बस स्टैड था जहां से अधेड़ अपने गांव के लिए बस पकड़ने आया था। बस स्टैंड पर इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका द्वारा अधेड़ की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


सड़क पर पिटाई के दौरान हुए हंगामे की सूचना जब पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने ले आई दोनों से पूछताछ की गयी। तब पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों लिव इन रिलेशनशिप के साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि अधेड़ ने महिला से शादी का वादा किया था और उसे अपने साथ ट्रेन से मुजफ्फरपुर लेकर आया था लेकिन स्टेशन पहुंचते ही वह अपने वादे से मुकर गया और महिला को इमलीचट्टी बस स्टैंड अकेले छोड़कर गांव के लिए निकलने लगा। जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति की महिला ने काफी खोजबीन की तभी उसकी नजर उस पर पड़ी जिसके बाद महिला ने बिना कुछ पूछे प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। 


महिला का आरोप है कि दोनों बिना शादी के चंडीगढ़ में साथ रहते थे। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। जिसके बाद वो उसके साथ बिहार आ गयी। लेकिन शादी से मुकरने के बाद प्रेमी उसे छोड़कर भागने लगा तब उसने उसकी धुनाई कर दी। वही आरोपी ने बताया कि वो मेरे साथ रहना नहीं चाहती है इसलिए उसे छोड़कर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद महिला अपने घर चंडीगढ़ लौट गयी और अधेड़ व्यक्ति अपने घर औराई चला गया। जिसके बाद यह मामला शांत हुआ।