Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
31-Jan-2022 08:16 PM
DESK: ब्वॉयफ्रेंड के रवैय्ये से तंग आकर एक युवती ने पटना के फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज कराया है। भोजपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्वॉयफ्रेंड की इस करतूत से वह परेशान रहने लगी। वह वीडियो को डिलीट करने की अपील करती रही लेकिन वह उसकी बात मानने को तैयार नहीं था। आए दिन वह लड़की को सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो को अपलोड करने की धमकी देने लगा।
जिससे परेशान होकर युवती फुलवारीशरीफ थाने पहुंच गयी जहां उसने ऋतिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। युवती फुलवारीशरीफ में किराए के मकान में रहती है। वह भोजपुर की रहने वाली है। जबकि ऋतिक राज रुपसपुर थाना क्षेत्र के धनौत गांव के रहने वाला है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी रितिक राज को फुलवारीशरीफ स्टेशन के पास लड़की ने मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह अपनी गर्लफ्रेंड मिलने पहुंचा पुलिस ने उसे मौके से धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस में यौन शोषण के आरोपी को आज जेल भेज दिया। वही युवती का मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस अब युवती का बयान न्यायालय में पेश करेगी।
दरअसल पटना के एक युवक को भोजपुर की युवती से प्यार हुआ। दोनों एक दूसरे से पिछले चार साल से छिपकर मिला करते थे। युवक ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ संबंध बनाया बल्कि अश्लील वीडियो भी बनाया। लेकिन जब इसकी भनक लड़की को लगी तो उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही। उसकी बात को युवक ने अनसुना कर दिया। जब युवती फिर वीडियो डिलीट करने की अपील की तब युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके रवैय्ये से तंग आकर युवती ने फुलवारीशरीफ थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। एफआईआई दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।