ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

शादी का झांसा देकर 5 बेटियों की मां के साथ देवर ने किया यौन शोषण, पता चलने के बाद पति ने सऊदी अरब से मोबाइल पर ही दे दिया 3 तलाक

शादी का झांसा देकर 5 बेटियों की मां के साथ देवर ने किया यौन शोषण, पता चलने के बाद पति ने सऊदी अरब से मोबाइल पर ही दे दिया 3 तलाक

01-Sep-2024 09:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पांच बच्चों की मां को सऊदी अरब से ही पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने देवर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अब देवर भी शादी करने को तैयार नहीं है। तलाक के बाद पति ने यह कह दिया है कि अब वो दूसरी शादी करेंगे। अब उसके सामने कोई रास्ता नहीं बचा है। इसलिए वो पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


जमुई में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल की मुस्लिम महिला को सऊदी अरब में रहने वाला पति ने वही से फोन पर तीन तलाक दे दिया है। पति के विदेश में रहने के कारण महिला अपने देवर के साथ रहती थी। इस बात की जानकारी जब उसके पति को मिली। तो उसने एक दिन फोन कर सऊदी अरब से ही मोबाइल पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जिस देवर के साथ पत्नी की तरह वो रह रही थी। उसका और अपने पांच बच्चों का ख्याल रख रही थी। 


पति के तलाक देने के बाद अब देवर ने भी उससे मुंह फेर लिया। देवर ने उसे पत्नी की तरह रखने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि देवर भी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। महिला भी पांच बेटियों की मां है। 15 साल पहले महिला की शादी हुई थी। मामला जमुई जिले के सोनो थाना इलाके का है। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर देवर को अरेस्ट कर लिया है। सोनो थाने पहुंची महिला ने मीडिया को बताया कि उसका पति इमरान अंसारी करीब 2 साल पहले विदेश गया था। सऊदी अरब जाने के पहले अपने भाई शमसीर अंसारी को मेरी देखभाल करने के लिए छोड़ गया था लेकिन वह उसे बीवी की तरह रखने लगा। शराब के नशे में घर आता और उसके साथ जबरदस्ती करता था। 


हाल ही में देवर एक दिन शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी जानकारी जब उसने अपने पति को फोन पर दी। जिसके बाद से पति ने घर का खर्चा भेजना बंद कर दिया। अब 3 महीने हो गया। मेरी पांच बेटियां है, कैसे उनका पालन पोषण होगा। मेरे पति का कहना है कि अब तुम मेरे भाई (देवर) के साथ ही रहो, वही तुमको रखेगा और घर का खर्चा भी देगा। इस बात पर जब पति को घर आने को कहा तो उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पति अब कह रहा है कि हम दूसरी शादी करेंगे। वही, देवर भी मुझे साथ नहीं रखने की बात कह रहा है। हमारी शादी देवर से कर दीजिए। इसके लिए कानूनी कार्रवाई करने थाना आए हैं। 


पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उसके देवर समसीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। हेड क्वार्टर डीएसपी आफताब अहमद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि महिला का पति 2 साल से सऊदी अरब में है। पत्नी को खर्चा पानी नहीं भेज रहा था। इधर पति के नहीं रहने पर शादी का लालच देकर देवर  महिला का यौन शोषण करता था। इस बात की जानकारी महिला ने पति को दी तब उसने फोन पर तलाक दे दिया। फिलहाल केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।