ब्रेकिंग न्यूज़

Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब

बिहार : शादी का झांसा देकर युवक ने 1 साल तक लूटी इज्जत, पीड़िता ने मदद मांगी तो पुलिस बोली.. टाइम नहीं है

बिहार : शादी का झांसा देकर युवक ने 1 साल तक लूटी इज्जत, पीड़िता ने मदद मांगी तो पुलिस बोली.. टाइम नहीं है

07-Jun-2021 09:59 AM

JAMUI : बिहार के जमुई जिले से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर 1 साल तक उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इतना ही नहीं पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर लेने तक की भी बात कही है.


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 15 साल की लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रही है कि वह जमुई जिले की रहने वाली है और सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी बमशंकर सिन्हा के बेटे रमन सिन्हा पर उसने 1 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. वीडियो में पीड़िता कह रही है कि आरोपी युवक उसे अपने साथ भगा कर ले गया और 5 दिन तक रखने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया. इस मामले में पीड़िता की मां ने 15 मई को सदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई. इधर आरोपी युवती को फोन करके बार बार केस उठाने की धमकी दे रहा है.


पीड़िता ने वीडियो में कहा कि थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई तो अनुसंधानकर्ता ने कहा कि उसके पास 60 केस हैं, वह किसको किसको पकड़ेंगे. उनके पास टाइम नहीं है. पीड़िता ने अपने वीडियो में एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी और इसके जिम्मेदार खुद पुलिस वाले होंगे.


इधर मामला संज्ञान में आते ही एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पीड़िता के वायरल किए गए वीडियो को देखा गया है, जिसके बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.