ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना : शादी के जश्न में फायरिंग, दो मासूम बच्चों को लगी गोली

17-Jun-2021 08:26 AM

PATNA : बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां शादी समारोह में जयमाला के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में 2 बच्चे घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालत में पटना के इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.


घटना धनरूआ थाने के वीर गांव की है. घायलों की पहचान लड़की के चचेरे भाई 9 वर्षीय यादी कुमार और गांव के अमरेंद्र कुमार के 7 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महेंद्र राम की बेटी की शादी थी. बारात मसौढ़ी से आई थी. बारात में शामिल कुछ युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे.साथ ही वे हवाई फायरिंग भी कर रहे थे. लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं मानें. हद तो तब हो गई जब जयमाला के दौरान भी उन लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी. 


फायरिंग से पास स्थित एक छज्जे पर बैठे प्रियांशु और यादी घायल हो गए. प्रियांशु को पेट और यादी को सीने में गोली लगने के बाद बताई जा रही है. घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. इस संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष का कहना था कि घटना की सूचना मिली है. फिलहाल अभी किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है. इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.