ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

शादी के घर में महिला का कत्ल, पति ने चाकू मारकर की हत्या, खुद भी की आत्महत्या करने की कोशिश

22-May-2021 03:15 PM

DESK : शादी के घर में सनकी पति द्वारा चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद पर भी चाक़ू से कई बार वार किये जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना के बाद घर में अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पतारा गांव निवासी सरला देवी का पति कुंवरपाल से विवाद चल रहा था. पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते थे. भरण पोषण करने के लिए पत्नी सफाई का कार्य करती है. शनिवार को वह गांव दलेरपुर में आयोजित शादी समारोह में सफाई करने के लिए गई थी. जहां पति भी पहुंच गया था. इससे पहले कि पत्नी कुछ समझ पाती उससे पहले ही पति ने चाकू निकालकर पत्नी के पेट में घुसा दिया. उसने कई बार पत्नी पर चाकू से वार किए. 


महिला की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. तभी आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया. सरला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. एका थानाध्यक्ष का कहना है कि पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की है. आरोपी पति भी घायल हुआ है. शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.