Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
12-Nov-2022 02:59 PM
DESK : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। बिपासा बसु ने आज बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्ही पारी के आने से खुशियां फ़ैल गई है। जैसे ही फैंस को ये गुड न्यूज़ मिली, उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिये बधाइयां देना शुरू कर दिया। 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु पहली बार मां बनी हैं।
बिपाशा बसु की टीम ने खुद ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के घर में लक्ष्मी आई है और बिपाशा-करण की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा है। आपको बता दें, अभिनेत्री 6 साल पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। उस वक्त भी फैंस ने दोनों को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामना दी थी। अब बिपासा और करण अपने घर में लाडली का स्वागत करेंगे।
आपको बता दें, पिछले दिनों आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। कल यानी शुक्रवार को देबिना बनर्जी ने भी प्रिंसेस को जन्म दिया और आज यानी शनिवार को बिपाशा बसु ने भी गुड न्यूज़ दे दिया। बॉलीवुड की अभिनेत्री लगातार फैंस को गुड न्यूज़ दे रहीं हैं।