ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार : शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध, फिर धोखा...

बिहार : शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध, फिर धोखा देकर भागा युवक

15-Jun-2021 10:53 AM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने और फिर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड की रहने वाली है. आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लड़की की चचेरी बहन का देवर है. रिश्तेदार होने के कारण वह अक्सर घर में आता जाता रहता था. इसी बीच दोनों की बातचीत शुरू हो गई. फिर उसने लड़की को शादी का झांसा दिया और एक दिन बाइक लेकर उसके घर पहुंच गया. उसने लड़की को शादी करने की बात कहकर मोहनिया लेकर चला गया. 


पीड़िता के अनुसार, मोहनिया के एक होटल में उसने उसे दवा खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया और फिर वापस उसे घर लाकर छोड़ दिया. बाद में पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी. घर वालों ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना भभुआ में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.  


मामले की जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि रामगढ़ की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आवेदन महिला थाना में दर्ज कराया है. आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता का बयान दर्ज करा दिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.