ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / शादी का झांसा देकर लड़की के साथ गंदा काम, आरोपी की मां ने...

शादी का झांसा देकर लड़की के साथ गंदा काम, आरोपी की मां ने पीड़िता के गले में गमछा लगाकर गांव में घुमाया

02-Nov-2022 02:08 PM

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। हद तो तब हो गई जब आरोपी की मां ने पीड़िता के ही गले में गमछा बांधकर उसे पूरे गांव में घुमा दिया। घटना अंगार घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 




इस घटना की बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक समेत तीन लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें अंगार घाट थाना क्षेत्र की नन्हकी पासवान और उसके बेटे सुनील पासवान और विपिन पासवान है। घटना की जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि फरार महिला आरोपी की खोजबीन जारी है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ विपिन ने एक लड़की को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा रखा था। घटना 26 अक्टूबर की है जब युवक किशोरी को अपने घर ले आया और शादी की बात कहकर उसे घर में ही रख लिया। युवक तीन दिनों तक लड़की के साथ गंदा काम करता रहा। अंत में पूरे गांव को पता चल गया कि युवक लड़की को अपने घर में रखकर उसे अपने हवस का शिकार बना रहा है। फिर क्या था! आरोपी की मां ने लड़की के गले में गमछा लगाकर पूरे गांव में घुमा दिया। इस दौरान पीड़िता को ही बदचलन बताया जा रहा था।