Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
03-Oct-2024 05:12 PM
By First Bihar
DESK: पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब छापेमारी की तब वहां काम करने वाली लड़की ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। किस्मत अच्छी थी कि लड़की को कुछ भी नहीं हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
घटना राजधानी रांची की है जहां हरमू के किशोरगंज में स्पर्श सैलून एंड स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की बात पुलिस को किसी ने फोन करके बतायी। सूचना मिलते ही छापेमारी के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तभी वहां काम करने वाली एक लड़की ने पुलिस को देखते ही बिल्डिंग से छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान उसकी जान बच गयी। बिल्डिंग से नीचे कूदने के बाद भी एक खरोंच नहीं आई।
सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने स्पा में काम करने वाली लड़की को हिरासत में लेकर थाने पहुंची जहां उससे पूछताछ की गयी। वही स्पा सेंटर की तलाशी भी ली गयी। पुलिस की इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। स्पा सेंटर से क्या कुछ बरामद हुआ है इसका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है।