बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
12-Dec-2022 08:15 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 7 महिला और 8 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास रेड लाइट एरिया में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 7 महिला, 8 ग्राहक और संचालक को गिरफ्तार किया।
दरअसल पिछले दिनों भी पुलिस को इस रेड लाइट एरिया में एक लड़की को बेचे जाने की सूचना मिली थी। उस वक्त भी छापेमारी की गई थी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। आज एक बार फिर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की जहां से 15 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट एरिया से कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की जा रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे रेड लाइट एरिया के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। इस दौरान रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस को देख लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।