ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने बंद कमरे से 7 कॉल गर्ल के साथ 5 लड़कों को दबोचा

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने बंद कमरे से 7 कॉल गर्ल के साथ 5 लड़कों को दबोचा

01-Jan-2020 06:14 PM

DESK : पुलिस ने सेक्स रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है. स्पा सेंटर की आड़ में देह का धंधा करने वाली 7 लड़कियों के साथ 5 लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. स्पा सेंटर के संचालक को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है. जिस्म व्यापार के इस बड़े खुलासे के बाद स्पा सेंटर चलाने वालों में हड़कंप मच गया है. पुलिस शहर में स्थित कई स्पा और मसाज सेंटर में भी छापेमारी कर रही है.


'हैप्पी एंडिंग' कोड वर्ड पर मिलती थी कॉल गर्ल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने स्पा की आड़ में चलने वाले इस कॉल गर्ल गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने शाइन स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट के इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि स्पा सेंटर में 'हैप्पी एंडिंग' कोड वर्ड कहने पर कॉल गर्ल उपलब्ध कराया जाता था. पुलिस को इस सेक्स रैकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए मौके से 7 लड़कियों के साथ 5 लड़कों को अरेस्ट किया.


आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कपल
बाग सेवनिया इलाके के शाइन स्पा सेंटर में कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस ने यहां से कई कपल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. पुलिस ने बताया कि स्पा संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. इस स्पा के कनेक्शन भोपाल के अलावा नागपुर, नासिक, मुंबई, जलगांव और इंदौर से हैं. यहां से लड़कियां भोपाल सहित कई शहरों में जाती थीं और आती भी थीं.


अलबम दिखाकर पसंद की जाती थीं कॉल गर्ल
स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में आनेवाले कस्टमर को उनके मनपसंद की कॉलगर्ल उपलब्ध कराई जाती थीं. बस ग्राहकों को 'हैप्पी एंडिंग' कोड वर्ड कहना होता था. इस स्पा में आने वाला ग्राहक अगर हैप्पी एंडिंग कोड वर्ड कहता था तो उसे देह व्यापार में लिप्त लड़की उपलब्ध करा दी जाती थी. इतना ही नहीं ग्राहक से यह भी पूछ लिया जाता था कि उसे सामान्य मसाज कराना है या 'हैप्पी एंडिंग'. कस्टमर से सामान्य मसाज के लिए एक हजार और हैप्पी एंडिंग के लिए 5 से 50 हजार रुपये तक लिए जाते थे. स्पा में आने वाले ग्राहक को अपनी पसंद की लड़की चुनने के लिए पहले अलबम दिखाया जाता था. फिर लड़की पसंद करने के बाद रेट तय किया जाता था.