ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

बिहार : सेना में जाने का सुनहरा मौका, 8 जिलों के युवा आज से करें अप्लाई

16-Dec-2020 03:32 PM

MUZAFFARPUR : सेना में जाकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले उत्तर बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. चक्कर मैदान स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने बहाली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है.

 शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और समस्तपुर के युवा इस बहाली में भाग ले सकते हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज से सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर  ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आज से लेकर 14 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद  जिलेवार बहाली की तिथि घोषित की जायेगी. 

इस बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक सेना मेडल कर्नल बॉबी जसरोटिया ने बताया कि आज से बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.  सैनिक सामान्य श्रेणी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एएमएन इंजामिनर), सैनिक नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक (वेटनरी), सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडमैन (धोबी, कुक, मेस वेटर, कारपेंटर, नाई, मोची, ट्रेलर, पेंटर एवं डेकोरेटर, सफाई वाला, मसालची, लोहार) के पदों पर बहाली ली जाएगी. 

कर्नल जसरोटिया ने कहा कि बहाली की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. किसी के झांसे में न आएं और  खुद की काबिलियत पर भरोसा रखें. मेहनती और जुनूनी अभयर्थी इसमें सफल होगें.