मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-May-2023 10:28 PM
By First Bihar
SHIEKHPURA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार शेखपुरा के बरबीघा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के मेहूंस रोड की है जहां शिक्षक की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।
बुधवार की शाम बरबीघा में अपराध की एक और बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बरबीघा– मेहुस रोड में देर शाम अपराधियों ने एक निजी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक की पहचान मेहुस थाना के धर्मपुर गांव निवासी 25 वर्षीय निलेश कुमार उर्फ गांधीजी के रूप में की गई। मृतक शिक्षक बरबीघा के एक निजी आईटीआई में शिक्षक थे और कोचिंग तथा ट्यूशन भी पढ़ाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। शिक्षक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है।