ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / सेहत के लिए काफी लाभदायक है भिंडी, जानिए क्या है चमत्कारी फायदे

सेहत के लिए काफी लाभदायक है भिंडी, जानिए क्या है चमत्कारी फायदे

26-Sep-2020 03:06 PM

DESK : भिंडी को अंग्रेजी में ओकरा या लेडी फिंगर के नाम से जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत और पूर्वी एशियाई देशों में भिंडी का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है. जी हां, आपको बता दें कि भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसमें सारे  गुण पाए जाते हैं. भिंडी में पाया जाने वाला जिलेटिन एसीडिटी और अपच जैसी समस्याओं में बहुत लाभकारी साबित होता है. 


भिंडी में विटामिन बी (vitamin B), विटामिन सी (vitamin C), विटामिन ए (vitamin A), विटामिन के (vitamin K), कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट और कुछ महत्वपूर्ण फाइटोन्यूट्रिएंट से होती है. इसके साथ ही यह फाइबर का एक बहुत ही अच्छा स्रोत होती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है. यह आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है. इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म और मांसपेशियों को भी मजबूत करती है. तो आज हम आपको भिंडी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

 

भिंडी खाने के फायदे :

1. भिंडी मधुमेह और श्वास रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी होती है. 

2. भिंडी के सेवन से त्वचा की रंगत में सुधार आता है. 

3. भिंडी विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन और खनिज का एक बहुत अच्छा स्रोत है जिससे गैस और उल्सर से भी निजात मिल सकता है. 

4. भिंडी के रोजाना नियमित सेवन से आपकी आंत में जलन की समस्या नहीं होती है. 

5. भिंडी के काढ़े के सेवन से मूत्र संबंधी सुजाक, मूत्रकृच्छ और ल्यूकोरिया में राहत प्रदान होती है.

6. भिंडी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आपकी त्वचा को खराब होने से बचाने में सहायक होते हैं जो आपके बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमा करने में मदद करती है.

7. भिंडी आपकी आंखों, बाल और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाने में मददगार होती है.

8. उबाल कर अच्छी तरह पीसे जाने के बाद अपनी स्किन पर थोड़ी देर तक लगा कर रखेने और फिर उसके सूखने पर पानी से धोये जाने के बाद चेहरा अलग ही मुलायम देखने को मिलता है.