Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
08-Feb-2024 04:36 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी सियासी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ओवैसी सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए दो दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंच रहे हैं। आगामी 16 और 17 फरवरी को ओवैसी किशनगंज में कई जनसभा को संबोधित करेंगे।
दरअसल, बिहार में एक तरफ जहां आरजेडी और कांग्रेस मुसलमानों को रिझाने की कोशिश में लगी है तो वहीं एनडीए में शामिल दलों की भी जर मुस्लिम वोट बैंक पर है। बिहार के सीमांचल में मुस्लिम बहुल जिलों पर ओवैसी की पार्टी की पैनी नजर है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को एनडीए और महागठबंधन के खिलाफ गोलबंद करने की रणनीति पर काम कर रही है।
सीमांचल के इलाके में ओवैसी की पार्टी की बड़ी पैठ मानी जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में औवैसी की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब लोकसभा चुनाव में भी बिहार की कुछ सीटों पर एआईएमआईएम ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल के दो दिवसी दौरे पर पहुंच रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने ओवैसी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जानकारी दी है। ओवैसी 16 और 17 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर सीमांचल के सियासी समीकरण को साधने पहुंच रहे हैं। ओवैसी 16 फरवरी को किशनगंज पहुंच जाएंगे। दो दिनों के भीतर वे अलग अलग इलाकों में कई जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले औवैसी के किशनगंज दौरे को अहम माना जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में किशनगंज से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।