ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Dec-2024 07:14 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा(Pragati Yatra) का आज दूसरा दिन है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन सीएम मंगलवार को पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे, जहां वह करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही सीएम विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी और मंत्री मौजूद रहेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 दिसंबर से अपनी प्रगति यात्रा का आगाज कर दिया था। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री पूरे लाव लश्कर के साथ पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर पहुंचे थे, जहां वृक्षारोपण करने के बाद सीएम ने अपनी प्रगति यात्रा की शुरूआत कर दी थी। यात्रा के पहले दिन सीएम ने पश्चिम चंपारण में करीब 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था।
अपनी यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सीएम नीतीश आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वो पूर्वी चंपारण के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वी चंपारण में सीएम नीतीश विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे।
