पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Mar-2024 07:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में बिना किसी विवाद के सीटों का बंटवारा हो जाना, अबकी बार-400पार के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम है।
सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की लोजपा 5 और एक-एक सीट पर जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी चुनाव लड़ेगी। सभी 40 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। इंडी गठबंधन में महीनों से सीटों के तालमेल पर बात चल रही है, लेकिन अभी तक वे कोई फैसला नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि 2019 में एनडीए में तीन पार्टियां थीं और 39 सीटों पर जीत हुई थी। इस बार पांच पार्टियों वाला यह गठबंधन सभी 40 सीटों पर विजयी होगा। भाजपा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही लोकसभा की 267 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। यह आत्मविश्वास पीएम मोदी की गारंटी और गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं की सेवा में 10 साल के सरकार के काम से पैदा हुआ। विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है, न उनके वादों पर कोई भरोसा करता है।