बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
11-Mar-2024 12:14 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों में गहमागहमी चल रही है। सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में फिलहाल किसी तरह की कोई सुगबुगाहट नहीं है लेकिन एनडीए में शामिल क्षेत्रीय दल अधिक सीटों की मांग कर बीजेपी पर लगातार दबाव बना रहे हैं। चिराग पासवान को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है।
दरअसल, NDA में शामिल चिराग पासवान लोकसभा की पांच और राज्यसभा की एक सीट की मांग पर अड़ गए हैं और बात गठबंधन तक पहुंच गई है हालांकि बीजेपी की तरफ से चिराग को मनाने की कोशिश की जा रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में चल रहे घमासान पर आरजेडी की पैनी नजर है और आरजेडी की तरफ से चिराग को महागठबंधन में शामिल होने का खुला ऑफर दिया जा रहा है।
खुद तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों कहा था कि हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं, जो आना चाहते हैं उनका स्वागत करेंगे। तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने पूछा कि चिराग पासवान एनडीए गठबंधन से नाराज चल रहे हैं, वे अगर महागठबंन के साथ आना चाहें ते क्या स्वागत करेंगे? इसपर तेजस्वी ने कहा कि ये तो समय बताएगा। सभी लोग अच्छी तरह से जान गए हैं कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश की जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं उनको लगातार हाईजैक करने की कोशिश हो रही है।
बता दें कि विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों में से महागठबंधन के पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। राबड़ी देवी समेत पांच उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना पर्चा भरा। इस मौके पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद तेजस्वी ने कहा कि पूरा भरोसा है कि महागठबंधन के पांचों उम्मीदवार बिहार की जनता की आवाज के सदन के भीतर बुलंद करेंगे।