PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
03-Jan-2024 03:11 PM
By First Bihar
PATNA : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज कुछ महीनों का समय शेष हैं। ऐसे में देश की तमाम छोटी -बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम स्वरूप देने में जुट गई है। इस बीच अब बिहार में सत्ता चला रही जदयू ने लोकसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। इसके बाद इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है।
दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अब अधिक समय नहीं बचा है। इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। इस बीच जेडीयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पहले कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने बिहार में नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश में अपना पहला प्रत्याशी उतारा है। अरुणाचल प्रदेश पश्चिम लोकसभा सीट से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रुचि तंगुक को टिकट दिया गया है।
वहीं, नीतीश ने पिछले हफ्ते ही जेडीयू की फिर से कमान संभाली थी। महज पांच दिनों में पार्टी का पहला कैंडिडेट उतारकर उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को भी संकेत दे दिया है कि वह सीटों का बंटवारा जल्द चाहते हैं। जेडीयू ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। नीतीश के इस कदम से विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में खलबली मच सकती है।
आपको बताते चलें कि, अरुणाचल प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है। वहां, जेडीयू के अलावा कांग्रेस भी यहां प्रमुख स्थान रखती है। नीतीश ने जिस सीट से रुचि तंगुग को टिकट दिया है, वहां से अभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नबाम तुकी को हराया था।विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं। वहीं, बिना सीट शेयरिंग फॉर्मूले के ही नीतीश ने जेडीयू का पहला कैंडिडेट घोषित कर दिया है।