ब्रेकिंग न्यूज़

8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बन गई बात, चिराग पासवान को मिला हाजीपुर लोकसभा सीट!

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बन गई बात, चिराग पासवान को मिला हाजीपुर लोकसभा सीट!

13-Mar-2024 05:45 PM

By First Bihar

DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। लोकसभा चुनाव के सीट के बंटवारे को लेकर यह मुलाकात हुई है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीट बंटवारे को लेकर बात बन गयी है। यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चिराग पासवान को हाजीपुर लोकसभा सीट मिल गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है। 


चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।


बता दें कि बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी कि चिराग पासवान और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गयी है। लेकिन इस तरह की चर्चा पर अब विराम लगता दिख रहा है। चिराग पासवान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में उनकी पार्टी के लिए सीट भी फाइनल हो गया है। 


चिराग ने दावा किया है कि बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें कितनी सीटें मिली है। हाजीपुर सीट से कौन उम्मीदवार होगा इस बात का भी खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान को मिल गयी है। 


बता दें कि चिराग पासवान जमुई से सांसद है और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर सीट से सांसद हैं। पशुपति पारस हाजीपुर सीट को छोड़ना नहीं चाहते हैं और चिराग पासवान इस सीट को हर हाल में पाना चाहते हैं। चिराग ने बीते दिनों बताया था कि हाजीपुर उनके पिता रामविलास पासवान का सीट है इसलिए इस सीट के लिए असली हकदार वो हैं। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चिराग पासवान को हाजीपुर लोकसभा सीट मिल गया है।