अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Aug-2020 01:23 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर राजनीतिक खेमे के लिए सीट शेयरिंग सबसे बड़ी चुनौती है। सहयोगियों को बिना नाराज किये उनके बीच सीटों का बंटवारा करना बड़ी मुश्किल साबित हो रही है। महागठबंधन और एनडीए दोनों में सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान यह दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी 119 सीटों पर तैयारी कर रही है जबकि बीजेपी के अंदरखाने सीटों के बंटवारे पर चुप्पी है। बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नंद किशोर यादव से जब सीट बंटवारे पर सवाल पूछा गया तो वे चुप्पी साध कर निकल गये।
इस बीच जेडीयू की ओर से इसको लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि सीट बंटवारे पर जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व को फैसला लेना है। इससे पहले सीटों को लेकर एनडीए में कलह सुलगी रही है और सिर्फ सीटों की संख्या को लेकर पेंच नहीं फंसा हुआ है बल्कि आरजेडी से जेडीयू में शामिल होने वाले विधायकों को टिकट देना नीतीश कुमार के लिए आसान नहीं होगा एक मुश्किल यह भी है। क्योंकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल ने यह पहले हीं साफ कर दिया है कि जेडीयू के लिए बीजेपी अपनी पारंपरिक सीट नहीं छोड़ेगी।
इस बयान ने जेडीयू के अंदरखाने बेचैनी बढ़ा दी है क्योंकि जो विधायक आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आए हैं और जिन सीटों के लिए विधायकी का टिकट चाहते हैं वे बीजेपी की पारंपरिक सीटें हीं है। जाहिर है बीजेपी और जेडीयू के लिए इस पेंच को सुलझाना आसान नहीं होगा। एक अलग मुश्किल यह भी है कि चिराग पासवान अपने तेवर से लगातार यह संकेत दे रहे हैं कि वे इस बार कम पर मानने वाले नहीं हैं।